उधमपुर। पुलिस चौकी रौंदोमेल की पुलिस टीम ने रिट्टी तवी पुल पर गश्त के दौरान शुक्रवार को एक स्कूटी (जेके14ई- 0950) के चालक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 100 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी कुलवीर सिंह निवासी कुह नाला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद