फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कानून के शिकंजे में फंसा युवक

Wed, 03 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ करने और लड़की को थप्पड़ मारने वाले युवक के खिलाफ आखिर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी पुलिस की घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त में है। छानबीन के बाद आरोपी पर कुछ और धाराएं जोड़ीं जा सकती हैं।
विज्ञापन


एसपी मोहन लाल कैथ के अनुसार रेमती के रहने वाले आरोपी युवक सज्जाद चंदेल सन्नी के खिलाफ तत्काल धारा 341, 323, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है।

दरअसल, पहले पुलिस लड़की के पक्ष से लिखित में शिकायत आने का इंतजार कर रही थी। इसके चलते इतने बड़े मामले और हंगामे के बावजूद केस दर्ज करने में वक्त लगा। कानूनविदों के अनुसार दिनदहाड़े कालेज के बाहर हुई इस घटना के लिए किसी अन्य प्रत्यक्षदर्शी से भी शिकायत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया के अनुसार सभ्य समाज में अकसर महिलाएं और लड़कियां थाने में जाने से कतराती हैं। सोमवार की हुई घटना काफी निंदनीय है।

एक लड़की को सरेआम छेड़ना, उसे अगवा करने का प्रयास करना और उसे थप्पड़ जड़ देना बड़ा अपराध है। ऐसे मामले में आरोपी को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत बंदी बनाया जा सकता है। ताकि महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा न हो।

कालेज के पास मंडराते रहे मनचले
कालेज के पास सड़क पर एक मनचले की दुस्साहस से छात्राएं सकते में हैं। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी कई मनचले बाइक से गर्ल्स कालेज के आसपास बाइक से मंडराते रहे। पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण ऐसे युवाओं में खौफ नहीं है। शहर के लोगों ने पुलिस से गर्ल्स कालेज के आसपास छुट्टी के समय में गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें