फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्मेट न पहनने पर युवक की पिटाई का आरोप

Sun, 18 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कमान मुख्यालय से कुछ दूर एमआई रूम गेट पर हेल्मेट को लेकर एक युवक व गेट पर तैनात सैन्यकर्मियों में कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों ने सैन्यकर्मियों पर युवक से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से ग्रामीणों को समझाकर शांत करवाया गया। युवक का मेडिकल कराने के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मगेनी निवासी प्रिंस शर्मा अपनी मां के साथ बाइक से उधमपुर से अपने घर जा रहा था। एमआई रूम पर सेना के गेट के बाहर युवक को रोक लिया गया। युवक के अनुसार उसने हेल्मेट पहन रखी थी, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसकी मां ने हेल्मेट नहीं पहना था। उसका कहना था कि गेट पर तैनात सैन्यकर्मियों ने उसकी मां के सिर में हेल्मेट न होने की बात कही। इस पर सैन्यकर्मियों के साथ प्रिंस की कहासुनी हो गई।

प्रिंस ने बताया कि इससे नाराज सैन्य कर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बारे में जब गांव के लोगों को पता चला, तो उन्होंने सेना के विरोध में एमआई रूम गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब एसएचओ रैंबल को मिली, तो उन्होंने तुरंत मौके पर आकर लोगों को धरने से उठाया। सेना व युवक से बात करने के बाद युवक को पुलिस जिला अस्पताल मेडिकल के लिए ले गई।
विज्ञापन


युवक के पिता का कहना है कि अक्सर सेना द्वारा गेट पर तैनात किए गए जवानों द्वारा गांव के लोगों से बदतमीजी की जाती है। उन्होंने बताया कि गांव का रास्ता सेना के क्षेत्र में पड़ता है जिससे गांव के लोगों को हर दिन वहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में एसएचओ रैंबल राकेश सिंह ने बताया कि गांव के युवक व सैन्यकर्मियों के बीच हेल्मेट को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें