लंबित मांगों को लेकर मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने सोमवार को एमएच चौक पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिला प्रधान दर्शन कुमार ने कहा कि अपनी लंबित मांगों के पूरा करने के लिए वह कई साल से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नई सरकार के गठन होने के बावजूद मजदूरों की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कितनी सरकारें आई और कितनी ही चली गईं, लेकिन मजदूरों की समस्याओं को हल करवाने के लिए किसी भी सरकार ने कुछ नहीं किया। इस कारण मजदूरों की दिक्कतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जो मजदूर पूरे देश में निर्माण कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें खुद दरबदर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मजदूरों की समस्याओं को हल नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में लखविंदर सिंह, काका राम, किशो राम, शाम लाल, प्रेम कुमार सहित अन्य शामिल थे।