विज्ञान ट्रेन में जलवायु परिवर्तन को लेकर जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों का वीरवार को भी तांता लगा रहा। सबसे अधिक आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चे रेलवे स्टेशन पहुंचे और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। ट्रेन शुक्रवार दोपहर तक उधमपुर में रहेगी। इसके बाद शाम को वह सांबा के लिए रवाना हो जाएगी।
बच्चों को बताया गया कि किस तरह से पर्र्यावरण एवं वातावरण बदल रहा है। इसे किस तरीके से रोका जा सकता है। यह भी बताया गया कि किस तरह से जलवायु एवं पर्यावरण बदलाव को रोका जा सकता है। इस ट्रेन को 15 अक्टूबर को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ट्रेन का 12वां पड़ाव है।