फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर बिफरे वार्ड सात के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कई माह से पानी की किल्लत से परेशान वार्ड सात के लोगों का मंगलवार को सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पानी की सप्लाई न मिलने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बावलियों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार मांग उठाने पर भी कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

संजीत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में कई महीनों से पानी की किल्लत की समस्या ने गंभीर रूप ले रखा है। उनको बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा है। विभाग सप्ताह में एक या फिर दो दिन कुछ मिनट के लिए पानी की सप्लाई दे रहा है।
अन्य दिन पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार पीने के लिए दस रुपये में गैलन खरीदनी पड़ रही है या फिर कई किलोमीटर दूर बिल्लन बावली से पानी ढोना पड़ रहा है। यह सब विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है। छह माह में करीब 20 बार विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। रानी देवी ने बताया कि पानी की सप्लाई नहीं मिलने से सबसे अधिक महिलाएं परेशान है। पुरुष सुबह के समय काम के लिए घरों से निकल जाते हैं और फिर महिलाओं को दिनभर पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। गर्मी में परेशानी दोगुनी हो चुकी है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें