फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीसी कार्यालय परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को को अंतिम रूप दिया गया। बताया कि मुख्य समारोह नए डीसी कार्यालय परिसर में होगा, जहां मुख्यातिथि ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा पास, बैठने की व्यवस्था, सजावट, शहनाई वादन, कमेंटेटर, कार्यालयों की रोशनी, पब्लिक एडरेसिंग स्टिम, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, निमंत्रण पत्र, सांस्कृतिक गतिविधियाें पर भी मंथन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुलिस, सशस्त्र, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, वन सुरक्षा बल की टुकड़ियों मार्चपास्ट करेंगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने के अलावा एनसीसी मार्च पास्ट में भाग लेगी। पूर्व प्रथाओं के अनुसार बैंड की व्यवस्था की जाएगी।
डीसी ने पंचायतों, तहसीलों और प्रखंडों में समारोह के सुचारू संचालन के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्थानों पर होर्डिंग्स के माध्यम से कोविड-19 उचित व्यवहार के बारे में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें