फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बहने से बुजुर्ग की हुई मौत

Tue, 03 Mar 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता तहसील के चक नाला इलाके में बारिश के दौरान नाले में जल स्तर बढ़ने से उसमें बहकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भगत सिंह (70) सोमवार की सुबह जरूरी काम से घर से निकला था। जैसे ही वह नाले को पार करने का प्रयास किया तो अचानक नाले में जलस्तर बढ़ गया, जिसमें भगत सिंह अपना संतुलन नहीं बना सका और वह बह गया। इससे उसकी मौत हो गई।

कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने उसके शव बरामद कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर मजालता पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चक नाला इलाका मजालता से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को लेकर वापस नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें