फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के 29 अधिकारी हुए सम्मानित

Tue, 03 Mar 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर 2014 में राज्य में आई बाढ़ और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में हजारों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले सेना के 29 अधिकारियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को नार्दर्न कमांड उधमपुर में इसके लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेना, युद्ध सेवा, विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया।

इसके अलावा सेना के साथ सहयोग करने वाले 11 आम लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नार्दर्न कमांडर के ले. जन. डीएस हुड्डा मुख्य मेहमान थे।

सेना अधिकरियों व जवानों को सम्मानित करने को लेकर सेना की तरफ से भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने 21 अधिकारियों और जवानों को सेना मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके अलावा दो अधिकारियों को युद्ध सेवा मेडल, 6 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। हुड्डा में सितंबर 2014 की बाढ़ में लोगों को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए काम करने वाली सेना की 26 यूनिटों की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सितंबर 2014 में सेना ने जिस बहादुरी और समर्पण भाव के साथ काम करके लोगों की जानें बचाई थी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त सैनिकों, आम लोगों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे भी समर्पित होकर खुशी के साथ देश सेवा में सहयोग करें।
विज्ञापन


डीएस हुड्डा ने बाढ़ के दौरान राहत व बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले आम लोगों की विशेष तौर पर सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें