फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मासूम बालक की मौत

Tue, 16 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हलकी बूंदाबांदी और ठंड के बाद पलडाई क्षेत्र में एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसमें दब कर चार साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार देर रात यह हादसा तब पेश आया, जब बच्चा सो रहा था। इस हादसे में घर के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस को सोमवार तड़के इस घटना की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पलडाई क्षेत्र में रात के समय में अचानक अशोक गुप्ता के घर की दीवार रविवार देर रात गिर गई, जिसके मलबे में चार साल का बालक कार्तिक दब गया। कार्तिक अपनी मां सोनिया के साथ सो रहा था।
विज्ञापन


घर की दीवार गिरने से पहले सोनिया की सास और देवर ने उठाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले दीवार गिर र्गई। दीवार का मलबा पूरी तरह से सोनिया और कार्तिक पर गिर गया। दोनों इस मलबे में दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास क्षेत्र के लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत मां-बेटे को मलबे से निकाला गया। दोनों को तुरंत नजदीक  अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां सोनिया का प्राथमिक उपचार कराया गया। जबकि कार्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़े ही देर में उपचार के दौरान कार्तिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और पूरे मामले में हादसे का मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें