फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नाले में गिरी तीन यात्री घायल

Tue, 15 Dec 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से पांच किलोमीटर दूर नोमांई के पास जम्मू की ओर से आ रही एक कार नाले में गिरने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एक घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को जम्मू से रियासी जा रही कार नंबर जेके02ऐक्यू-7508 नोमांई के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की गई। कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन घायलों की पहचान साहिल पुत्र कमल निवासी कच्ची छावनी जम्मू और सुरेष्टा पत्नी सुभाष चंद्र निवासी बिश्नाह बताई है। जबकि किरण पत्नी पवन कुमार निवासी न्यू प्लाट जम्मू को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें