फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय फलक पर छाएंगे जित्तो बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 12 से 16 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। इस महोत्सव मेें पलतयाड़ नेहरू यूथ क्लब गढ़ी द्वारा मंचित बाबा जित्तो नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करेंगे, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। नाटकों के वर्ग में जम्मू कश्मीर की तरफ से यूथ होस्टल नगरोटा में जजों द्वारा जिला उधमपुर के नेहरू यूथ क्लब पलतयाड़ के कलाकारों द्वारा मंचित हिंदी नाटक बाबा जित्तो को सर्व सम्मति से चुना गया।

नाटक में बताया गया है कि बाबा जित्तो और उसकी बेटी पर कभी जित्तो की चाची के सात बेटों द्वारा और कभी मेहता वीर सिंह के साथ उसके जालिम कारिंदों द्वारा अत्याचार किया जाता है, जिससे तंग आकर बाबा जित्तो आत्महत्या कर लेते हैं। बाबा की जलती हुई चिता में इसकी आठ वर्ष की बेटी भी छलांग लगाकर देती है।
विज्ञापन


प्रो. रामनाथ शास्त्री द्वारा लिखित एवं सुदेश सुल्तानपुरी द्वारा निर्देशित इस नाटक में कलाकारों द्वारा कड़ी मेहनत का नतीजा देखने को मिलता है। इन मंजे हुए कलाकारों में अरूण शर्मा, अजय, दीपक, मनोहर, पकंज, सुनील कुमार, स्वर्ण दीप, कुलवंत सिंह, अनील शीतू, रोजी व शोभना शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें