फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विजयपुर में फिर तेंदुए की दहशत, एक मवेशी को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कई दिनों के बाद फिर तेंदुए ने गांव विजयपुर में दस्तक दी है। उसने नम्बला में एक मवेशी को अपना शिकार बनाया है। बीते एक महीने से तेंदुआ विजयपुर और इसके साथ लगते ग्रामीण इलाकों में कई मवेशियों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन

बीते एक महीने से तेंदुआ करीब 15 मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। गांव के लोगों ने तेंदुए की दहशत से छुटकारा दिलवाने के लिए एक ज्ञापन जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को सौंपा था। सभी ने अधिकारियों को बताया था कि तेंदुए के कारण लोग शाम होने के बाद घरों से निकलने से डरते हैं। वन विभाग की एक टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की थी। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास भी किया गया था लेकिन तेंदुए ने फिर भी एक और मवेशी को अपना शिकार बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें