फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन जारी रखेंगे तलवाड़ा विस्थापित

Sat, 21 Nov 2015 01:47 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा संभाग के विस्थापित परिवारों को भी कश्मीरी विस्थापितों की तरह सहायता राशि दिए जाने के किए गए फैसले के बावजूद तलवाड़ा में रह रहेविस्थापिताें के एक बडे़ धड़े द्वारा आंदोलन को जारी रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तलवाड़ा में माइग्रेंट एक्शन कमेटी की बैठक में पहुंचे नेशनल पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि तलवाड़ा में रह रहे ढाई सौ के करीब परिवाराें का विस्थापित के रूप में कोई खाता नहीं है।

कहा कि केंद्र द्वारा कश्मीरी विस्थापितों को तीन हजार नौकरियों के साथ ही छह हजार घर बनाने की भी घोषणा की गई है। लेकिन, तलवाड़ा के विस्थापितों के क्वार्टरों की खस्ताहाल स्थिति को सही करने के लिए कोई घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन


कई अन्य दिक्कतें भी वह सहने के लिए मजबूर हैं। कहा कि पैंथर्स पार्टी विस्थापितों को उनका हक दिलवाने के लिए धरना-प्रदर्शन करेगी। माइग्रेंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बलवान सिंह, प्रधान जगदेव सिंह, लाल मन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें