उधमपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में एनजीओ ईएलएफए इंटरनेशनल की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कम्यूनिटी मोबिलाइजर अंजलि शर्मा की अध्यक्षता में 50 विद्यार्थियों को कोविड-19 के प्रकोप से खुद को बचाए रखने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में संस्था के के सीईओ मेहरान खान विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम में बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना है। इसके लिए स्वयं और घर को संक्रमण मुक्त रखने के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी के प्रिंसिपल अजय वशिष्ठ, सरपंच प्रीतपाल सिंह, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच सुषमा अबरोल, सरपंच सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहे।