फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह के छात्रों ने भारत दर्शन के बाद साझा किए अपने अनुभव -

विज्ञापन
भारत दर्शन से लौटे छात्र अपना अनुभव साझा करते हुए।
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जतिंदर सिंह से मुलाकात और संसद भवन के दौरे को बताया ऐतिहासिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। सीआरपीएफ की 33 बटालियन की तरफ से आयोजित भारत दर्शन दौरे से लौटने के बाद जिले के विभिन्न गांवों के वंचित परिवारों से आते 30 छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
सीआरपीएफ मुख्यालय में अपने अनुभव पर आधारित निबंध प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए अभिभूत छात्रों ने कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है, क्योंकि रविवार को पहली बार संसद भवन उनके लिए खोला गया।
विज्ञापन

यह हमारे सांसद और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जतिंदर सिंह की वजह से संभव हुआ, जिन्होंने न केवल हमसे मुलाकात की और अपना आशीर्वाद दिया, बल्कि हमें नए संसद भवन का दौरा करने का अवसर भी दिया। जिसे विशेष रूप से रविवार को पहली बार हमारे लिए खोला गया था।
विज्ञापन

33 बटालियन सीआरपीएफ के सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य वंचित छात्रों को भारत की विविध संस्कृति का अनुभव करने और हमारे ऐतिहासिक स्मारकों को देखने का अवसर प्रदान करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें