फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: नहाने गया छात्र तवी में डूबा

Sat, 28 Mar 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तवी किनारे अपने साथियों के साथ नहाने गए 12वीं कक्षा के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र सुनील शर्मा शिवनगर का रहने वाला था। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौर गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म होने के बाद कुछ छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ घूमने की तैयार की। शुक्रवार की दोपहर के समय सुनील अपने दोस्तों के साथ तवी नदी पहुंचा।

गर्मी के कारण सभी ने तवी किनारे नहाने का मन बनाया। जिस जगह पर वे नहा रहे थे। उस जगह गहराई अधिक थी। वहां पर डबर थी, जिसमें अचानक सुनील का पैर चला गया और देखते ही देखते वह पानी में समा गया।
विज्ञापन


अन्य दोस्त किसी तरह से बाहर निकलने में सफल हो गए और वे तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग के दल ने सुनील की तलाश शुरू कर दी। शाम छह बजे के करीब सुनील का शव बरामद किया गया।

रात नौ बजे पूरी औपचारिकताएं करने के बाद शव को घर भेजा गया। आसपास के  लोग सुनील के घरों में मौजूद होने लगे। अष्टमी के दिन इलाके में शोक की लहर दौर गई। शनिवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस के अनुसारी सुनील किन दोस्तों के साथ गया था। इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रहस्यमय परिस्थितियों में मौैत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सुराग मिलते ही अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें