फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति दूर करने पर अड़े

Tue, 14 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आल जम्मू एंड कश्मीर क्लरिकल स्टॉफ एसोसिएशन की दो दिवसीय काम छोड़ो हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल को समाप्त करने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से जारी किए जाने वाले निर्देश के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


चीफ मेडिकल ऑफिसर कार्यालय के बाहर काम छोड़ हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के उप प्रधान गुरजीत सिंह ने बताया कि सभी कलरिक्ल स्टॉफ दो दिनों से वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग पर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार को चेतावनी दी गई, उसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने की जहमत नहीं उठाई।

उन्होंने कहा कि कई साल से वेतन विसंगतियों को दूर करने मांग की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार ने रवैया नहीं बदला तो उन्हें मजबूर होकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। हड़ताल को आगे जारी रखने या नहीं रखने का फैसला एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अगले निर्देश आने का बाद ही लिया जाएगा। कर्मचारियों में सुदेश भारती, सुमित पचियाला, सन्नी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें