फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाजारों में दुकानों के आगे जमा हो गए गंदगी के ढेर

विज्ञापन
शहर के मुखर्जी बाजार में लगा कचरे का ढेर।
विज्ञापन
कारोबार प्रभावित होने से कारोबारी भी हो रहे परेशान।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करे, पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू करने इत्यादि लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल रविवार को भी जारी रही। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के साथ बाजार भी कचरे के ढेरों से भरने लगे हैं।
हड़ताल आठ दिन से लगातार जारी है। शहर के बाड़ेया डंपिंग स्टेशन, सैलां तालाब मेटाडोर स्टैंड, लंबी गली, सब्जी मंडी, आदर्श काॅलोनी, रेलवे मोड़ पर धार रोड के किनारे, रामनगर चौक, बस स्टैंड, मुखर्जी बाजार, गुरुद्वारा गली, चबूतरा बाजार इत्यादि में कचरे के ढेर लग चुके हैं। नगर परिषद अपनी डोर-टू डोर कचरा संग्रहण की सेवा देने वाली टीम के सहारे शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास कर रही है लेकिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कचरे के ढेरों के कारण दुकानदार भी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार करतार चंद, विजय शर्मा, विनय गुप्ता, नीरज वर्मा व अन्य ने बताया कि सुबह दुकानों के आगे स्वयं झाडू लगाकर सफाई करते हैं लेकिन आसपास कचरे के बड़े ढेर हटाना संभव नहीं हैं। दिनभर इनसे बदबू उठ रही है जिससे दुकानों के भीतर चैन से बैठ पाना भी मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर जिन दुकानों के आसपास कचरा जमा है, उन दुकानों पर ग्राहकों की आवक काफी कम हो गई है। ग्राहक ऐसी दुकानों पर खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। कारोबार में नुकसान हो रहा है। इस समस्या से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर राहत दिलाई जाए।
-
सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार को शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई लेकिन इस दौरान श्रद्धालुओं को कचरे की वजह से काफी परेशानी हुई। इस समस्या से दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कर हड़ताल खत्म करवाई जाए।
विज्ञापन

-जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल उधमपुर

-
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ ही हुई बातचीत के बाद उम्मीद है कि मांगों को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने दो से तीन दिन का समय मांगा था। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते सरकारी नुमाइंदों से कोई बात नहीं हुई है। फिलहाल हमारी हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार को इसको लेकर आगे की स्थिति पता चलेगी।
-डेविड संधू, चेयरमैन, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी यूनियन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें