उधमपुर। शहर के एमएच चौक के पास रविवार को स्कूटी पर जा रहे एक वरिष्ठ नागरिक को हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डबरेह के रहने वाले बाल कृष्ण (64) स्कूटी पर घर जा रहे थे कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वह स्कूटी से नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों उन्हें इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) व अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। संवाद