किश्तवाड़। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट की अध्यक्षता में जिला पुलिस लाइन में एक बैठक हुई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रबंधों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को अप्रिय घटना से बचने के लिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
वहीं, अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने को कहा है। साथ ही जिले में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में सीओ सीआईएसएफ आनंद सक्सेना, सीओ सीआईएसएफ डीएचईपी राहुल कुमार, डिप्टी सीओ सीआरपीएफ 52 वाहिनी विनोद रावत, डिप्टी सीओ आईआर 22वीं वाहिनी वीके भट्ट सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।