फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घोरडी और कघोट क्रिकेट क्लब ने जीते अपने अपने मैच

विज्ञापन
रामनगर ।क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते दोनों टीमों के खिलाड़ी।
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में चल रही तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मैच करवाए गए। इसमें घोरडी क्रिकेट क्लब और कघोट क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इंडियन आर्मी 21 बटालियन जीके राइफल की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल प्रतियोगिता में चार टीमों के बीच दो मैच करवाए गए। पहला सेमीफाइनल मैच कुलवंता क्रिकेट क्लब और घोरडी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें घोरडी क्रिकेट क्लब ने कुलवंता क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल रामनगर क्रिकेट क्लब और कघोट क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें कघोट ने रामनगर क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट की देखरेख यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स के जेडपीओ पवन कुमार ने की। सोमवार को फाइनल मुकाबला करवाया जाएगा। इसमें जेके राइफल के सीईओ मुख्य रूप से मौजूद होंगे। जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें