फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आरएसएस के स्वयं सेवकों ने शहर में किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी के उपलक्ष्य में शहर में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य पूर्ण गणवेश डालकर बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में इकट्ठे हुए। जहां सेवा भारती के संरक्षक अश्विनी कुमार ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया।
अश्विनी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 99 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आरएसएस की स्थापना डॉ. हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन 1925 को नागपुर में की थी। फिर धीरे-धीरे इससे लोग जुड़ते गए और आज देश भर में इसकी 50,000 से भी ज्यादा शाखाएं नियमित रूप से काम कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य हिंदू समाज को मजबूत करना है ताकि हम आने वाली हर चुनौती का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कोई भी स्वयंसेवक बिना किसी जाति धर्म के आ सकता है। संघ का कार्य विदेश में भी है। उन्होंने कहा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय स्थिति ठीक नहीं है। कई देश युद्ध में उलझे हुए हैं। हमें भी अपने आप को मजबूत करना है। इसके लिए शाखाओं को और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सनी महाजन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उधमपुर की ओर से विजयदशमी के दिन ब्रह्म ऋषि बावरा हायर सेकेंडरी स्कूल में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आज पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया है। इस अवसर पर भाजपा विधायक पवन कुमार गुप्ता, बलवंत सिंह मनकोटिया, राजेंद्र कुमार, धर्मवीर गुप्ता, अरुण गुप्ता, सनी महाजन और राजकुमार आदि उपस्थित थे। बाद में स्वयंसेवक हायर सेकेंडरी स्कूल से बैंड बाजे की धुन पर पथ संचलन करते हुए फव्वारा चौक मुखर्जी बाजार हॉस्पिटल रोड चबूतरा बाजार में बाजार गोल मार्केट होते हुए वापस हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे, जहां पर कार्यक्रम की समाप्ति हुई।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें