फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक मीट आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने नगर के सुभाष स्टेडियम में सभी आयु वर्ग के लड़कों के लिए जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया। इसमें उधमपुर के विभिन्न 10 जोनों से आए लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इनके बीच रिले दौड़ और शॉटपुट के मुकाबले खेले गए। इसमें दौड़ के 100 मीटर के अंडर-19 मुकाबले में उधमपुर के दलजीत अंताल ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, 100 मीटर दौड़ के अंडर-17 मुकाबले में जोन जिब के सचिन कुमार प्रथम रहे। वहीं, 200 मीटर दौड़ के अंडर-19 मुकाबले में रामनगर के समरजीत ने पहला स्थान हासिल किया। और, अंडर-17 मुकाबले में उधमपुर के अनीश सडोत्रा पहले स्थान पर रहे।
इसके साथ ही 200 मीटर के अंडर-14 मुकाबले में मजालता के मंगू राम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर के अंडर-19 मुकाबले में उधमपुर के विनेश ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, अंडर-17 में घोरडी के शिवदेव ने पहला स्थान प्राप्त किया, और अंडर-14 मुकाबले में रामनगर के राकेश कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शॉटपुट के अंडर-19 मुकाबले में उधमपुर के अरुण कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, अंडर-17 में उधमपुर के प्रदीप सिंह प्रथम रहे, और अंडर-14 मुकाबले में रामनगर के शुभम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आयोजित लंबी कूद के अंडर-19 मुकाबले में रामनगर के अक्षित शर्मा, अंडर-17 में बबे जोन के अरूण कुमार प्रथम रहे।
वहीं, ऊंची कूद के अंडर-19 मुकाबले में टिकरी के अजीत सिंह और अंडर-17 में चिनैनी के अरूण बंसल ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में जेडईपीओ पूनम शर्मा और इंचार्ज जेडीईपीओ उधमपुर अजीत सिंह के अलावा जसविंदर सिंह, सोम देव खजूरिया, अनुपमा शर्मा, रोमेश चंदर, आशा मीनाक्षी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें