फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वर्षों से खराब है सोलर पावर प्लांट

विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल की छत पर खराब पड़ा सोलर प्लांट. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल में करीब चार वर्ष से सोलर पावर प्लांट खराब पड़ा है। इसकी प्लेटों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कुछ तो क्षतिग्रस्त भी हो गई हैं। इसकी बैटरी भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल को हर तरह की सुविधाएं दे रहा है। लेकिन, अब इसकी कई मशीनरी खराब हो गई हैं, जिनकी मरम्मत नहीं की गई है। ऐसा ही सोलर पावर प्लांट के साथ भी हुआ है। करीब आठ वर्ष पहले जिला अस्पताल में 20केवी का सोलर पावर प्लांट लगाया गया था। इससे अस्पताल में बिजली की परेशानी से राहत थी। बिजली संकट होने पर भी अस्पताल का काम प्रभावित नहीं होता था।
कुछ वर्ष तक तो सोलर पावर प्लांट ठीक काम करता रहा। लेकिन, फिर से इसमें खराबी आने लगी। एक एक कर इसकी मशीनरी खराब होने लगीं। चार वर्ष पहले प्लांट ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया। और यह अब तक बंद ही है। आज तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा सकी है। मौजूदा समय में अस्पताल की छत पर लगाई गईं प्लेटें खराब हो चुकी हैं। बैटरी और पैनल भी खराब हो चुका है।
विज्ञापन

-----
इसकी मरम्मत के बारे में कई बार लिखित रूप में उच्च अधिकारियों से कहा गया है। लेकिन, अभी तक इनकी मरम्मत को लेकर कुछ किया नहीं जा सका। अब इसको ठीक करवाने में भी काफी खर्च होगा। इसकी हालत सुधर जाती है तो अस्पताल को इससे बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- डॉ. विजय रैना, चिकित्सा अधीक्षक, उधमपुर जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें