फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप में हुई हल्की बर्फबारी

Thu, 26 Dec 2024 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
पटनीटॉप में बर्फबारी का मजा लेते सैलानी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
उच्च पर्वतीय इलाकों में बढ़ी ठंड
विज्ञापन

सैलानियों ने बर्फ के फाहों के बनाए वीडियो

चिनैनी। मौसम का मिजाज मंगलवार को थोड़ी देर के लिए बदला। पर्यटन स्थल पटनीटॉप की हसीन वादियों में बर्फ की हल्की फाहें पड़ी। इससे वहां पहुंचे सैलानियों की मुराद पूरी हो गई।
विज्ञापन

पटनीटॉप के अलावा ऊंची पर्वतीय शृंखलाओं पर भी हल्की बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी रहा। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा लगा हुआ था और ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी था। दोपहर के समय पटनीटॉप में बर्फ की हल्की फाहें पड़ने के बाद वहां पहुंचे सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सैलानी इसी बीच इस मौके को गंवाना नहीं चाह रहे थे और उन्होंने कुछ देर पड़ी बर्फ की फाहों के वीडियो बनाना शुरू कर दिए। सर्दियों की पहली हल्की बर्फबारी से कारोबारी को भी नए वर्ष से पहले बर्फबारी की उम्मीद जग गई है। उधर, दूसरी तरफ पटनीटॉप के अलावा ऊंची पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फ गिरी है, जिससे ठंड में भारी इजाफा हो गया है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें