फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व बर्फबारी से कई लिंक मार्ग हो गए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। जिले के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। पंचैरी जाने वाले यात्री वाहन कैंथगली से वापस उधमपुर लौट आए हैं। वहीं, पंचैरी से उधमपुर आने वाले वाहन भी पंचैरी में फंस गए हैं। लगातार जारी बर्फबारी से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार से बिगड़ा हुआ है। शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को पूरी रात रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे मोंगरी, लांदर के मार्ग पस्सियां गिरने से बंद हो गए। इन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। हालांकि, सुबह पंचैरी का मार्ग खुला हुआ था, और कुछ वाहन उधमपुर से पंचैरी तक पहुंचे थे। लेकिन, दोपहर करीब 12 बजे पंचैरी व मोंगरी में बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर करीब तीन बजे तक भारी बर्फबारी से यह मार्ग भी बंद हो गया।
उधमपुर से कुछ वाहन पंचैरी के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन, पंचैरी पहुंचने से पहले ही इनको कैंथगली में रोकना पड़ा। आगे सड़क पर इतनी बर्फ गिर चुकी थी कि वाहन चलाना संभव नहीं था। इसके बाद यात्री बसों से उतर कर पैदल ही पंचैरी की तरफ चल पड़े। सभी यात्री वाहन कैंथगली से वापस उधमपुर की ओर लौट गए। इसके साथ पंचैरी से भी कोई वाहन उधमपुर की तरफ रवाना नहीं हो सका।
विज्ञापन

बारिश व बर्फबारी से रामनगर, बसंतगढ़, डुडू व कई संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई मार्ग तो पूरी तरह बंद हो गए हैं। खराब मौसम के कारण पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई भी मार्गों को खोलने का काम शुरू नहीं कर सका है।

पंचैरी के अपर मीर गांव में हुआ हिमपात। संवाद

पंचैरी के सांकरी देव स्थान के पास हिमपात से बंद हुई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें