उधमपुर। टिकरी पुलिस ने काली माता मंदिर के नजदीक से 15 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ एक व्यक्ति को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान टिकरी के काली माता मंदिर के पास केवल कृष्ण उर्फ बिल्ला निवासी हाउसिंग कॉलोनी, उधमपुर को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते पाया गया। टीम ने उसको तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उसके पास 15 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।