पुलिस द्वारा रेंज स्तर पर आयोजित छूना है आसमान प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी प्रतिभा को बिखेरा। युवाओं नेे अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विजेताओं को ट्राफी प्रदान की।
प्रतियोगिता में आरशी, रोहित, शिवि, सूरज की बेहतरीन प्रस्तुति रही। सीनियर प्रतियोगिता में शिवि बडयाल, महक गुप्ता, मुमताज ने महिला वर्ग में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष सीनियर वर्ग में सुरज डोगरा, चमन लहरी, आशीष कुमार ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में आर्शी, रजिया, स्माईली ने लड़कियों के वर्ग में पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कों के जूनियर वर्ग में रोहित कनोत्रा, सौरव सिंह, अफीक उल रहमान ने टाप तीन में जगह बनाई।
पुलिस ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उधमपुर रियासी रेंज के गीतकार, गायक एवं संगीतकारों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उधमपुर व रियासी से 12-12 कलाकारों ने इसमें भाग लिया। इससे पहले दोनों जिलों के युवाओं की स्क्रिनिंग की गई।
सीनियर व जूनियर स्तर पर दोनों जिलों में अलग अलग से प्रतियोगिताएं कराई गई। उधमपुर के नगर परिषद के कम्यूनिटी हाल में दोनों जिलों के 24 प्रतिभाशाली युवाओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें उधमपुर के जिलाधीश डा. शाहिद इकबाल प्रमुख अतिथि रहे और उन्होंने विजेताओं को इनाम वितरित किए।
कार्यक्रम में डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज सुरेंद्र गुप्ता, एसएसपी उधमपुर सुलेमान चौधरी, एसएसपी रियासी सुजीत कुमार, एएसपी उधमपुर मोहन लाल कैथ, सीआरपीएफ व सिविल प्रशासन के अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, अभिभावक आदि मौजूद थे।
इस मौके पर डा. शाहिद इकबाल ने पुलिस का धन्यवाद किया कि उन्होंने युवाओं को नया मार्ग सुझाया है। बच्चों में आत्मविश्वास पैदा और प्रतिस्पर्धा की दौड़ में उन्हें खड़ा होने की प्रेरणा दी। डीआईजी सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि टैलेंट हंट प्रोग्राम पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया और स्टेज प्रदान की। ऐसे कार्यक्रम सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत लोगों के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस और पब्लिक के बीच संबंध स्थापित करने का यह कार्यक्रम काफी उपयोगी साबित हुआ है। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कलाकार विजय अत्री, कमल शर्मा, रवि शर्मा ने जजों की भूमिका निभाई।