फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी की चाह में हो गई उमर की शाम

Mon, 29 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और बिजली विभाग आए दिन साल 2017 तक जिले के हर गांव में बिजली की सुविधा पहुंचाने का एलान करता रहता है।
विज्ञापन


पर हकीकत तो यह है कि जिले के कई ग्रामीण इलाकों में आज तक विभाग और प्रशासन बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाया है। चिनैनी के मानी पंचायत के कुछ परिवार आज भी अंधेरे में जीवन जीने पर मजबूर हैं।

आज तक इन परिवारों को शाम के बाद रोशनी नसीब नहीं हो पाती। रात के समय में लोगों के घर अंधेरे में डूब जाते हैं।

दीया और लालटेन की रोशनी में घर के सारे काम करने पड़ते हैं। बच्चों को पढ़ाई करने के लिए सालों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मानी निवासी गोविंद राम ने कहा कि रोशनी की चाह में उनकी उमर की तो शाम हो गई। अब उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।

बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चों को दीयों और टार्चों की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों की आंखों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

नेक राम ने कहा कि मानी पंचायत में कुछ परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने ने आज तक अपने घरों में बिजली की रोशनी को नहीं देखा है। इनके लिए बिजली आज भी सपना ही है।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले बिजली विभाग ने बिजली की सुविधा प्रदान करने के लिए गांव में पोल लगाए। जब पोल लगने लगे तो लगा कि अब इन परिवारों को भी बिजली मिलेगी, लेकिन आज तक इन पोल पर बिजली विभाग केबल नहीं लगा पाया है और न ही ग्रामीणों के घरों में बिजली पहुंची है।
विज्ञापन


इन 35 परिवारों की आज भी रातें अंधेरे में ही गुजर रही हैं। कई बार अपनी मांग को नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखा है। उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाई है कि उनके गांव में भी बिजली की सुविधा होनी चाहिए।

वर्षों से चिनैनी के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य ही नहीं हुए। कुछ दिन पहले ही मानी में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

अगर कुछ घरों में खंभे या बिजली के तारें नहीं लगी है तो जल्द ही लगा दी जाएं। किसी को भी बिजली की समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
दीनानाथ भगत सिंह, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें