रात के समय अर्धकुंवारी का मनोरम दृश्य। संवाद
- फोटो : katra
शनिवार को 22,600 ने टेका माथा और रविवार शाम छह बजे तक 18 हजार श्रद्धालु हुए भवन की तरफ रवाना
कटड़ा । मां वैष्णो देवी भवन में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। कटड़ा से सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा सहित बैटरी कार और रोपवे सेवा निरंतर जारी है।
वीकेंड होने के कारण रविवार को शाम छह बजे तक 18 हजार श्रद्धालु दरबार की ओर रवाना हो चुके थे। इस साल अब तक 92.50 लाख श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 22,600 श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने गए थे और रविवार को शाम छह बजे तक 18 हजार श्रद्धालु मां के भवन की ओर अपना आरएफआईडी कार्ड लेकर रवाना हो चुके थेे। मौजूदा साल में श्रद्धालुओं का आंकड़ा देखें तो अभी तक 92.50 लाख तक पहुंच गया है। मगर ठंड में बढ़ोतरी होने के कारण मां के दरबार में श्रद्धालु हाजिरी लगाकर धर्मनगरी की ओर रवाना हो रहे हैं। मगर वीकेंड के दिन शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढोतरी देखने को मिल रही है। मगर ऐसे में हर दिन और 14 से 17 हजार तक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को दिनभर हल्की धूप रही, मगर साथ ही बादल छाए रहे ओर लगातार ठंड का एहसास होने लगा। मगर कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सहित अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार ठंडी हवाएं लगातार चलने के बाद रात मौसम ठंडा हो गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अपने बच्चों सहित गर्म कपड़े लेकर ही चढाई करें और मार्ग पर बच्चों को अपने साथ ही रखें।