फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में रोस्टर के अनुसार खोली जाएं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मेजिस्ट्रेट के आदेशानुसार तीन से नौ मई तक नगर क्षेत्राधिकार में केवल जरूरी सेवाओं की ही दुकानें खोलने की अनुमित दी गई है। वहीं, उनका समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया है। इसके अलावा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आदेश दिया है। उधमपुर व्यापार मंडल ने इस संबंध में चिंता जताते हुए प्रदेश प्रशासन से जिले में रोस्टर वाइज सभी दुकाने खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कारोबार बंद होने से कारोबारियों सहित आम लोगों को परेशानी हो रही है, जिसे दूर किया जाना चाहिए। सोमवार को प्रेसवार्ता में व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने कहा कि नगर क्षेत्राधिकार में सोमवार तीन से नौ मई तक दूध की दुकानें सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही खुलेंगी। थोक सब्जी-फल मंडी सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक, फल-सब्जी की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी। ग्रासरी और किराना की दुकानों को केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, अन्य सभी दुकानों को बंद रखा गया है। इससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। विवाह सीजन के कारण लोग परेशान हैं। इसलिए जिला व प्रदेश प्रशासन से अपील है कि नगर में प्रतिदिन रोस्टर वाइज सभी दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी जाए अन्यथा पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया जाए। साथ ही उन्होंने जनता से भी कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें