फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के लिए आई टीम का किया विरोध

Sat, 07 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाप तोल विभाग, म्यूनिसिपल कमेटी और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बाजार में की गई छापेमारी का व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक रामनगर उधमपुर मार्ग पर यातायात बंद रहा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे तीनों विभाग की टीम ने रामनगर बाजार में छापेमारी शुरू कर दी। जिसके विरोध में दुकानदार अपनी दुकान बंद करके रामनगर और उधमपुर मार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही रामनगर एसडीएम दरींद्र शर्मा, एसडीपीओ अभिषेक शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों से वसूले गए जुर्माने को वापस करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अधिकारी जानबूझ कर त्यौहारों के दिनों में उन्हें परेशान करने के लिए छापेमारी करते हैं। वहीं अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच चली लंबी बातचीत के बाद दुकानदारों को जुर्माने की 50 फीसदी राशि वापस करने पर सहमति बनी।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा प्रशासन द्वारा ऐसा किया जाएगा तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के प्रधान जोगिन्द्र वंगाथिया, राजेंद्र शर्मा, सोनू मोदी, कुलदीप, सचिन गुप्ता, पवन देव सिंह, सुरेंद्र, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें