उधमपुर। उधमपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के सभी व्यापारियों और मार्केट एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया गया है कि त्योहारी सीजन समाप्त होने तक सभी दुकानदारों और व्यापारियों की ओर से कोई बंद दिवस या नागा नहीं रखा जाएगा।
व्यापारमंडल ने स्पष्ट किया है कि इस सोमवार से सभी दुकानें सप्ताह के सभी सातों दिन खुली रहेंगी। यह संदेश संबंधित विभाग के साथ भी साझा किया जाता है यदि किसी को कोई समस्या आती है तो कृपया टीम व्यापार मंडल उधमपुर के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।