फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में पहली बार निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
रामनगर: शोभा यात्रा में उमड़ा लोगों का समूह। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। रामनवमी पर रविवार को रामनगर में नृसिंह मंदिर विकास कमेटी ने भव्य शोभा यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। साथ ही कलाकारों ने कुड नृत्य भी पेश किया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे नृसिंह मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा की शुरूआत की गई। इसमें पंचैरी के कलाकारों ने विशेष कुड नृत्य पेश किया। यह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकार भजनों पर कुड नृत्य करते हुए चल रहे थे। इनके साथ रामनगर निवासी भी झूम रहे थे। महिलाएं भगवान श्रीराम के भजन गाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा के लिए स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर खाने पीने के स्टॉल लगाए थे, और लोगों को प्रसाद के रूप में कई प्रकार की खाद्य सामग्री बांटी।
शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पूरे कस्बे का चक्कर लगाकर मंदिर परिसर में लौटकर संपन्न हुई। कमेटी के प्रधान विनोद खजूरिया ने बताया पहली बार रामनगर में भगवान श्रीराम चंद्र जी के जन्म उत्सव पर शोभायात्रा का आगाज किया गया है। अब हर वर्ष भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। शोभायात्रा में पुलिस व प्रशासन ने पूरा सहयोग किया, और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें