किश्तवाड़। जिले में तीन वर्ष बाद रामनवमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर भगवान के जयकारे लगाए।
कोरोना काल शुरू होने के उपरांत रविवार को रामनवमी महोत्सव पारंपरिक प्रथा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गौरीशंकर मंदिर सरकूट में नौ दिनों से लगातार हवन चल रहा था। रविवार को पूर्णाहुति और भंडारे के बाद वहीं से श्री रघुनाथ मंदिर की तरफ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सरकूट मंदिर से आरंभ होकर शोभायात्रा चौगान मैदान, डाकबंगला, मुख्य मार्ग, जिला न्यायालय, बस अड्डा से होते हुए रघुनाथ मंदिर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई।
भगवान श्रीराम के अवतरण पर आधारित झांकी के साथ शोभा यात्रा, हवन की पूर्णाहुति और भंडारे में उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिले के सामाजिक व धार्मिक नेता भी उपस्थित थे। शोभायात्रा ने गौरीशंकर मंदिर सरकूट से साढ़े तीन बजे रघुनाथ मंदिर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। एसएसपी शौकत हुसैन बट्ट ने डाकबंगला के पास शोभायात्रा का स्वागत कर खुद सुरक्षा का जायजा लिया।
आज के दिन स्थानीय मंदिरों में खूब उत्साह रहा। मंदिरों में भारी भीड़ रही। इसी प्रकार पाडर, दच्छन, पलमाड़ व अन्य इलाकों में भी रामनवमी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों चंद्रभागा और मरूसूधर के संगम पर साख का विसर्जन किया। लोगों ने व्रत के समापन पर कंजक पूजन भी किया।
फोटो....किश्तवाड़ में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई।- फोटो : UDHAMPUR
फोटो....किश्तवाड़ में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई।- फोटो : UDHAMPUR
ोटो....किश्तवाड़ में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई।- फोटो : UDHAMPUR
ोटो....किश्तवाड़ में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई।- फोटो : UDHAMPUR
फोटो....किश्तवाड़ में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई।- फोटो : UDHAMPUR