फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में ॐमहिलाओं की सुरक्षाॐ पर जांचकर्ताओं के लिए 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में महिलाओं की सुरक्षा पर जांच कर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 19 पुलिस अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इसका औपचारिक उद्घाटन अकादमी के उप निदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल ने किया। उन्होंने साइबर अपराध सहित महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच करने के लिए जांच अधिकारियों की पेशेवर क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को पोक्सो, जेजे अधिनियम, आईटी अधिनियम, आदि सहित कानून के नवीनतम प्रावधानों के जांच कौशल और ज्ञान को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस पाठ्यक्रम के दौरान अकादमिक जगत के प्रख्यात वक्ता और जाने-माने साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय की लाइफ लॉन्ग लर्निंग विभाग की निदेशक डा. कविता सूरी भी मौजूद थीं। पाठ्यक्रम का समायोजन अकादमी के एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) डीएसपी सूरज सिंह और संकाय सदस्य इंस्पेक्टर राकेश मणि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें