फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी मेें ड्रिल प्रशिक्षकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में वीरवार को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों के ड्रिल प्रशिक्षकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण-प्रशिक्षक आउटडोर पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया। पाठ्यक्रम का उद्घाटन अकादमी के उपनिदेशक बेनाम तोश ने किया। उन्होंने पुलिस जम्मू कश्मीर मुख्यालय द्वारा नामित सभी ड्रिल प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें अकादमी के अनुभवी प्रशिक्षकों से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी प्रदेश का एक प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है, जहां उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर सहायक निदेशक (आउटडोर) पवन शर्मा, मुख्य ड्रिल प्रशिक्षक तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय, जम्मू-कश्मीर द्वारा इस पाठ्यक्रम के लिए कुल 23 ड्रिल प्रशिक्षकों को नामित किया गया है। ये प्रशिक्षक सीटीसी लेथपोरा, पीटीटीआई विजयपुर, पीटीएस कठुआ, एसटीसी तलवाड़ा, एसटीसी शीरी, पीटीएस मनीगाम, शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर सहित जिला कठुआ, जम्मू, डोडा, उधमपुर और सोपोर से संबंधित हैं। सभी प्रतिभागियों ने अकादमी में उपस्थिति दर्ज कराकर प्रशिक्षण प्राप्त करना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें