फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भेड़-बकरियां चराने गई किशोरी, पेड़ से लटका मिला शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। धर्मकुंड में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। हरोग गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजन ने इसे हत्या करार दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रुकसाना बानो (14) पुत्री मोहम्मद कासिम निवासी टेली हरोग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक रुकसाना भेड़-बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी। जब देर शाम तक नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की। इस दौरान घर के पास ही पेड़ से उसका शव लटका हुआ देख परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन धर्मकुंड की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण गुप्ता जांच की निगरानी कर रहे हैं।

अस्पताल में जताया रोष, न्याय की मांग
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पिता और स्थानीय निवासियों ने रोष व्यक्त किया। परिजन का आरोप है कि बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया गया है। मौके पर मौजूद एएसपी मुजीब उर रहमान ने परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।
विज्ञापन


डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें