फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में सात और लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले कई लोगों को कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। मौजूदा समय में जिले में 24 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इनकी संख्या में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को भी राहत मिल रही है। हर रोज पांच से कम मामले ही सामने आ रहे थे। सोमवार को जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और तीन ही कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। लेकिन मंगलवार को अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो गई और शाम तक कुल सात लोग संक्रमित पाए गए। इनमें पांच लोग चिनैनी और दो टिकरी में संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुमल मामले 11282 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11123 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 24 सक्रिय मामले बचे हैं। कई दिनों के बाद सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें