फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुनाड़़ी में स्थापित बीज भंडारण केंद्र की 10.18 लाख से सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लंबे समय से खस्ताहाल बनी बीज भंडारण केंद्र सुनाड़ी की इमारत की अब जल्द ही मरम्मत की जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 10.18 लाख की निविदा जारी कर दी गई है। बीज भंडार केंद्र की हालत सुधरने से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता की सुनिश्चितता बढ़ेगी।
वहीं इसको लेकर स्थानीय राम लाल, पवन देव सिंह, गोविंद राम, देव राज शर्मा व अन्य ने कहा कि बीज भंडारण केंद्र की इमारत खस्ताहाल होने से बीज भंडारण को लेकर काफी दिक्कत थी। इससे यह भी चिंता रहती थी कि इसमें उपलब्ध बीज कहीं बरसात में सीलन लगने से खराब न हो जाए। इसलिए इस इमारत की मरम्मत की अत्यधिक जरूरत थी। इमारत की बढि़या तरीके से मरम्मत होने से यहां बीज भंडारण सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर पर तापमान और आर्द्रता नियंत्रण प्रणाली, जो बीजों की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करती हैं, बेहतर होंगी और इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसानों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही प्राप्त हों। साथ ही बीज समय पर और सुरक्षित रूप से किसानों तक पहुंच सकेंगे।
कोट...
बीज भंडार केंद्र सुनाड़ी की अपग्रेडेशन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता,एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें