फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Tue, 20 Jan 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए एक जवान तैनात किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने भी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के दिन समारोह स्थल डिग्री कालेज उधमपुर में दी जाने मूल सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला उपायुक्त विकास शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान चिकित्सा सुविधा, बेरीकेड्स, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था पर विस्तार से बात हुई।

पीने के पानी की सुविधा, बिजली, साफ सफाई को लेकर भी गंभीरता जताई गई। बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान बताया गया सुबह 9:55 मिनट पर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। जबकि राष्ट्रीय ध्वज फहराने
विज्ञापन

के बाद परेड होगी। कई स्कूलों के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम भी पेश करेंगे।

सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर तैयारियों का रोडमैप तैयार किया गया। इस दौरान बताया गया कि सीआरपीएफ की दो कंपनियां सुरक्षा के लिए रहेंगी। जबकि रोड ओपनिंग टीम का भी अहम योगदान होगा।

रोड ओपनिंग टीम के दौरान गश्त भी जाएगी। हाईवे पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह से कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेना भी अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखेगी। प्रमुख चौक-चौराहों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

जिला पुलिस लाइन में मौजूद जवानों को भी तैनात किया जाएगा। जबकि विशेष पहचान पत्र भी जवानों को दिए जाएंगे। पूरी तरह से कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें