शहर के पार्कों में सफाई अभियान चलाने पहुंचे मानव उत्थान सेवा समिति सेवा दल के सदस्य।
मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से शहर के पार्कों में चलाया गया मासिक स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मां राज राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समा बाई की देखरेख और दिशा-निर्देशन में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से शहर के पार्कों में मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महात्मा समा बाई ने कहा कि ज्ञान को जानकर ध्यान-साधना करने से मन की सफाई होगी।
मानव सेवा दल के सदस्य रविवार सुबह वीनस चौक पर स्थित सद्भावना पार्क में एकत्र हुए और पार्क में झाड़ू लगाकर सफाई की। स्वयंसेवकों ने पार्क में लगे पेड़ों की गुड़ाई कर कूड़े कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर फेंका।
स्वयंसेवकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सफाई की गई। महात्मा समा बाई ने भी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर की सफाई झाड़ू लगाकर करते हैं। उसी प्रकार शास्त्र युक्त ज्ञान को जानकर ध्यान-साधना से अपने मन की भी सफाई कर प्रभु को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला विकास परिषद रामनगर-वन के सदस्य, मानव सेवा दल के प्रांत सचिव मूल राज, मानव सेवा दल के प्रांतपाल सूरम चंद थापा, मंडल प्रमुख जोगेंद्र कुमार, जिला प्रमुख देवराज दाया समेत मानव सेवा दल के कई स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं मौजूद थे।