उधमपुर। जिला खेल विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत परलीधार ब्लॉक में पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया।
हायर सेकेंडरी स्कूल रांग से शुरू यात्रा शिव मंदिर क्षेत्र से होते हुए वापस हायर सेकेंडरी स्कूल रांग के परिसर में संपन्न हुई। इसमें 45 विद्यार्थियों के अलावा पुलिस कर्मियों, एनवाईसी, एनवाईके, चिकित्सा अधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सोम देव खजूरिया, सुरेंद्र कुमार ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और देशभक्ति के नारों से की। सरपंच शकुंतला देवी, आईसी जेडपीईओ पवन कुमार, पीईएल,पीईएम,पीईटी,आरईके सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सरपंच शकुंतला देवी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी उधमपुर की सराहना की। साथ ही प्रतिभागियों को स्वतंत्रता सेनानियों और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
वहीं रमेश चंद्र तथा संजीव कुमार ने प्रतिभागियों को जल बचाओ, प्लास्टिक व ड्रग्स का बहिष्कार, बिजली बचाओ, स्वच्छ भारत हरित भारत, फिट इंडिया, कौशल विकास, स्वच्छता का महत्व आदि के प्रति जागरूक किया।