फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सरथल देवी यात्रा आज सरकूट मंदिर से रवाना होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले की प्रसिद्ध श्री सरथल देवी यात्रा शनिवार दोपहर किश्तवाड़ के गौरी शंकर मंदिर सरकूट से सरथल के लिए रवाना होगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सरथल मंदिर को भी खूब सजाया गया है। यहां पिछले 4 दिनों से लगातार विश्व शांति के लिए शतचंडी महायज्ञ भी चल रहा है। 18 जुलाई को पूर्णाहुति के बाद भंडारा आयोजित होगा। बता दें, पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी कोविड के चलते शोभायात्रा स्थगित कर दी गई है, लेकिन माता की यात्रा जाएगी, जिसमें कुछ ही लोग व सरथल देवी ट्रस्ट के सदस्य माता का खटोला एवं थाली लेकर जाएंगे। सरकूट मंदिर में सुबह हवन होगा। दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति के बाद यात्रा प्रस्थान करेगी, जिसके लिए सरकूट मंदिर में ही वाहन आएंगे। इस दौरान कोविड के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। सरकूट मंदिर से ही एक-दो वाहनों से ही यात्री रवाना होगी।
विज्ञापन

बता दें, लगभग 27 किलोमीटर दूर श्री सरथल देवी मंदिर है जहां पर साक्षात अष्ठादश भुजा माता की मूर्ति स्थापित है जो कि यहां की कुलदेवी भी हैं। प्राचीन समय से ही यह सरथल यात्रा आयोजित होती है, जिसके लिए जिला किश्तवाड़ में दो दिन का अवकाश भी रहता है।
मंदिर में मूर्ति प्राचीन समय की है जिसमें हीरे की आंखे लगी हुई हैं। इन दिनों मंदिर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर वर्ष लाखों यात्री इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। स्थानीय लोग इस मंदिर में अपने बच्चों के मुंडन संस्कार आदि करते हैं। यहां जिला से ही नहीं बल्कि पूरे देश भर से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी शफकत हुसैन भट्ट ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां के लोगों के साथ कई समस्याओं पर विचार विमर्श भी किया है। जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए देवी स्थान के आस-पास के 300 मीटर के दायरे में नशा खोरी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंधी आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें