फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्तियां जला कर कारगिल विजेताओं को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 22वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से टाउन हाल के नजदीक श्रद्धांजलि स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने हिस्सा लेकर कारगिल के शहीदों को याद किया। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सभी लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई, जिसके बाद श्रद्धांजलि स्थल पर फूल चढ़ा कर और मोमबत्तियां जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर ही सैनिक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कैप्टन कौशल कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। उनको सेना मेडल, कारगिल युद्ध के गैलेंटरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वह 13 जैक राइफल्स में थे और अमरोह, रामनगर के निवासी हैं। कौशल कुमार ने कारगिल युद्ध के उन पलों को दोबारा जिंदा किया की कैसे उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा परमवीर चक्र विजेता के साथ मिलकर एक ही सैनिक टुकड़ी में रहकर कारगिल युद्ध लड़ा और दुश्मन को मार भगाया। शानदार जीत के साथ देश का नाम रोशन किया।
कारगिल युद्ध में तब जम्मू कश्मीर के सिर्फ छह सैनिकों को युद्ध के उच्च सम्मान से नवाजा गया था। अन्य में मेजर अजय सिंह जसरोटिया, सूबेदार बहादुर सिंह, हवलदार मदन लाल, नायक गुलाम मोहम्मद खान (तीनों वीर चक्र) व ग्रिनेडियर उदय मान सिंह सेना मेडल शामिल हैं। यह सभी मरणोपरांत सम्मानित किए गए हैं। मुख्य अतिथि ने युद्ध नायक कैप्टन कौशल कुमार शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान का आयोजन किया गया। इस मौके पर गणमान्य व्यक्ति, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें