उधमपुर। महाशा सदर सभा की एक बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष सोमराज कुंडल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए सभा सदस्यों ने सर्वसम्मति से मोती राम कुंडल को सभा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कृष्ण लाल को वरिष्ठ उप प्रधान का पदभार सौंपा गया।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि कुछ महीने पहले जिला में सभा की इकाई को भंग किया गया था। जिसके बाद से उधमपुर के अंदर सभा की गतिविधियों का संचालन लगभग समाप्त हो गया था। जिसको देखते हुए सोमवार को फिर से सभा की नई इकाई के गठन को लेकर प्रयास तेज किए गए हैं। इसके तहत सभा सदस्यों की ओर से उन्हें जिला प्रधान का पदभार सौंपा गया है। उनका प्रयास रहेगा कि जिला के अंदर सभा की गतिविधियों में तेजी लाई जाए और अपने समुदाय के लोगों की बेहतरी और उनके विकास को लेकर अधिक से अधिक कार्य किए जाएं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सोमराज कुंडल ने कहा कि जिला इकाई का नए सिरे से गठन होने से समुदाय के लोगों के विकास व बेहतरी के लिए जिला के अंदर सभा की गतिविधियां तेज होंगी।