फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोनिवि का झोल, सड़क पर डाल रहा सीमेंट और कंक्रीट का घोल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के प्रवेश द्वार गुरु रविदास चौक से टाउन और अन्य बाजारों व हाउसिंग काॅलोनी से एमएच की तरफ जाने वाली सड़कों पर बने गड्ढों को सीमेंट और कंक्रीट के घोल से भरने के लिए लोक निर्माण विभाग की खानापूर्ति पर शहरवासी नाखुश हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वे लंबे समय से यहां शहर की मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों की समस्या से परेशान हैं और काफी समय से इस परेशानी से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन भी किए गए हैं और विभिन्न मंचों के माध्यम से इसके लिए आवाज भी उठाई गई है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने इस समस्या को दूर करने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं त्योहारी सीजन में जब दोबारा से शहरवासी इस समस्या को लेकर मुखर हुए हैं तो लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की बजाय मात्र सीमेंट और कंक्रीट के घोल से इन गड्ढों को भरने की खानापूर्ति की कार्रवाई शुरू की है। यह चंद दिनों में ही उखड़कर बाहर आ जाएगा, इसलिए सड़कों पर तारकोल बिछाया जाए। लोगों की मांग है कि इस दिखावे की कार्रवाई से हटकर प्रशासन यहां इस समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करे ताकि लोगों को बार-बार इस समस्या से परेशान न होना पड़े।

यह लोक निर्माण विभाग की ओर से मात्र दिखावे का काम किया जा रहा है क्योंकि जिन सड़कों पर इस तरह का काम किया जा रहा है वह शहर की अति व्यस्त सड़कों में शुमार हैं। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में तारकोल की इन सड़कों पर सीमेंट और कंक्रीट का घोल भला कब तक टिक पाएगा, इसलिए विभाग को इन सड़कों पर तारकोल बिछाकर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

-अमित सदोत्रा

शहरवासी लंबे समय से यहां इन सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से परेशान हैं, इसलिए विभाग को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए था लेकिन खानापूर्ति की यह कार्रवाई राहत दिलाने से अधिक चिंता में डाल रही है। हर किसी के मन में यही ख्याल आ रहा है कि आखिर प्रशासन इस समस्या का यह कैसा समाधान कर रहा है, यह पैसों की सरासर बर्बादी से अधिक कुछ नहीं है।-चमन लाल शर्मा


प्रशासन की तरफ से लंबे समय से इस समस्या का समाधान का आश्वासन दिया जा रहा था लेकिन अब कार्रवाई देखकर हैरानी हो रही है। तारकोल की सड़कों पर सीमेंट और कंक्रीट का घोल डालने से कुछ दिन के लिए यह गड्ढे तो बंद हो जाएंगे लेकिन चंद दिन के बाद समस्या फिर से पहले जैसी हो जाएगी। प्रशासन को इस खानापूर्ति की कार्रवाई की बजाय इसका स्थायी समाधान करना चाहिए-राघव सदोत्रा

गुरु रविदास चौक से शहर के मुख्य बाजारों की तरफ आने वाली सड़क शहर का मुख्य द्वार भी है। इस पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। शहर के मुख्य बस अड्डा, मेटाडोर स्टैंड से भी यहीं से होकर वाहन जिला के अन्य इलाकों की तरफ आवाजाही करते हैं। इतने अधिक व्यस्त रोड पर सीमेंट के घोल की मरम्मत कार्य आखिर क्या समाधान दे पाएगा, यह अपने आप में ही बडा सवाल है।-सुनील दुबे

-
त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों को पेश आ रही समस्या को दूर करने के लिए अभी यह तत्काल कार्रवाई के तहत अस्थायी समाधान किया गया है। बाद में यहां तारकोल बिछाकर बढि़या तरीके से सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा। फिलहाल त्योहारी सीजन में शहर के भीतर सड़कों पर निर्माण कार्य संभव नहीं हैं। इससे सभी को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

-एईई रोहित गुप्ता, पीडब्ल्यूडी विभाग उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें