फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लंगा से चरखू तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 01 Jun 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से बनाई जा रही लंगा से चरखू तक सड़क का दृश्य।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई खंड की ओर से 7 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही 12 किमी लंबी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) खंड कार्यालय की ओर से ब्लॉक घोरड़ी में गांव लंगा से चरखू तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क की लागत सात करोड़ रुपये होगी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के करीब 3,000 लोगों को इसका लाभ मिलेगा और कई पंचायतों का आपस में जुड़ाव होगा।
क्षेत्र में सड़क न होने से गांववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आपसी संपर्क के लिए स्थानीय लोगों ने पैदल चलने के लिए रास्ता बनाया था। वहां तक सामान ले जाने में काफी परेशानी होती थी। घोड़े, खच्चर लगाने के लिए अधिक किराया देना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस समस्या को सुलझाने के लिए पूर्व सरपंच गीता देवी समेत कई स्थानीय लोगों ने सरकार से सड़क बनाने की गुहार कई बार लगाई थी। इस मांग को कुछ पहले मंजूरी मिली थी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी होने पर विभाग की ओर से युद्धस्तर पर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
सड़क बनाने के साथ ही तारकोल बिछाने का कार्य भी जारी है ताकि सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लोगों को आ रहीं परेशानियों से निजात दिलाई जा सके। क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। इसके लिए उन्हाेंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत शासन, प्रशासन और सरकार का भी आभार जताया है।
विज्ञापन

- कोट-

विभाग की ओर से सड़क बनाने का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। हालांकि क्षेत्र में यह नई सड़क बनाई जा रही है। इससे पहले यहां पर ट्रैक्टर रोड तक नहीं थी। सड़क बनाने के साथ ही उस पर तारकोल बिछाने का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
- साहिल खजूरिया, जेई, पीएमजीएसवाई खंड।

-फोटो सहित-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें