फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल अधिक आने पर सड़क जाम

Sat, 28 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल अधिक आने पर पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धार रोड जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरौन अधिक रेट पर आए बिल को वापस करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के अनुसार गांव में एक-दो बल्ब ही लोग जलाते हैं। लोगों को फ्लैट रेट पर किराया वसूला जा रहा है। उनका बिल इतना अधिक है कि गांव के गरीब लोग उसका भुगतान नहीं कर सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों में शामिल सरपंच जोगिंद्र शर्मा और पैंथर्स नेता शिव देव सिंह ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद से ही टोल टैक्स और बिजली के अधिक बिल आने लगे हैं। उनके अनुसार उनका 4100 रुपये बिजली का बिल आया है।
विज्ञापन


 जबकि पहले मात्र सौ दो सौ रुपये तक ही उनका बिल आता था। चरण दास का भी बिल 733 रुपये और परस राम का 360 रुपये बिल आया है। इनके अनुसार गांव के लोगों के पास टीवी फ्रिज भी नहीं है।

एक दो बल्ब लगाने का इतना बिल लोग चुका नहीं सकते हैं। विभाग ने उनके क्षेत्र में मीटर भी नहीं लगाए हैं। लोगों को काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक और मंत्री को भी इसकी जानकारी दी गई।

उन्हें आश्वासन दिया गया था कि अगले महीने से बिल सही आएंगे। ऐसा नहीं हुआ और बिल अधिक आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र में विभाग ने अपने तौर पर बिजली के मीटर लगाए थे। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रुपये लेकर मीटर लगाए जा रहे हैं।

जबकि विभाग के पास मीटर नहीं हैं। ग्रामीणों ने कई बार मीटर लगाने की भी अपील की। उसके बावजूद मीटर नहीं लगाए। इसलिए लोग फ्लैट रेट पर बिल नहीं देंगे। प्रदर्शनकारियों में मिजी खान, गुलशन केसर, राजेंद्र बाली, गणेश शर्मा, राजू शर्मा, सोनू बडोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें